कफ की समस्या है, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं?

कफ की समस्या है, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं?

सेहतराग टीम

बदलते मौसम के साथ लोगों को खांसी और कफ की समस्या हो जाती है। ये समस्याएं आम तौर पर अधिकतर लोगों में पाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर कफ जम जाए तो कई तरह की अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। जी हां कफ बढ़ने से हमारे शरीर को काफी तकलीफ पहुंचता है। तो आइए आज जानते है कि आखिर क्या खांए जिससे कफ न जमा हो।

पढ़ें- आंख आने की बीमारी’ से छुटकारा पाने का बेस्ट व्यायाम

कफ की समस्या में क्या खाएं और क्या न खाएं (What to Eat and What Not to Eat in Cough Problem in Hindi):

मक्खन- मक्खन में वसा अधिक होता है, इसलिए यह कफ बढ़ाने का काम करता है। कफ की समस्या में मक्खन या मक्खन युक्त चीजों का सेवन न करें।

दूध- दूध कफ को बढ़ाता है। अगर आपकी कफ प्रकृति है तो आपको दूध का सेवन कम करना चाहिए या फिर हल्दी के साथ इसका सेवन करें।

पनीर- पनीर से कफ तो बनता ही है, कई लोगों को पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है क्योंकि कुछ लोगों को पनीर आसानी से नहीं पचता। इसलिए अतिसेवन न करें।

मांस- कफ बढ़ने पर मांस का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए कफ होने पर मांस का सेवन करने से बचें और अगर कफ की तासीर हो तो मांस का सेवन कम से कम करें।

वसायुक्त चीजें - वसायुक्त चीजों का सेवन कफ बढ़ाने का काम करती हैं इसलिए जितना हो सके इनसे बचने की कोशिश करें।

क्या खाएं-

तुलसी, सौंठअदरक और शहद जैसी चीजों का सेवन कफ को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है, तो इन्हें किसी भी तरह से डाइट में शामिल करें। इसके अलावा सुबह या दिन के भोजन के बाद गुड़ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, यह कफ को कम करने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

 

इसे भी पढ़ें-

ऐसे 4 हेल्थ फूड्स जो वास्तव में जंक फूड्स हैं, जानिए क्यों?

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।